Business kyu jaldi hi band ho jate hai (Why mostly business is closed)
बिज़नेस व्यवसाय 2021 में देश बंद होने के बाद हर एक इंसान बिज़नेस ही करना चाहता है लेकिन कई लोग शोक से बिज़नेस खोल तो लेते है लेकिन वो जितनी तेजी से कोई काम खोलते है उससे ज्यादा तेजी से काम बंद कर देते है जैसे कि आप लोगो ने भी सुना होगा कि हाथी को खरीदना आसान है लेकिन पालना बहुत मुश्किल है उसी तरह कोई भी काम खोलना तो आसान होता है लेकिन उसी काम को चलाना बहुत मुश्किल होता है और यही परेशानी होती है कि लोगो का कोई भी काम जल्दी ही बंद हो जाता है। तो क्या करे कि हमारा बिज़नेस तेजी से चले पहले तो आप लोगो को थोड़ा सबर रखना होगा क्योकि ये तो आप लोगो ने सुना ही होगा कि सफलता न तो एक दिन में मिलती है और ना ही एक रात में मेहनत तो करनी ही होती है चाहे दिन में चाहे रात में फिर सफलता मिलती है। तो आप लोगो को किसी भी बिज़नेस को खोलने से पहले ही ये मान लेना चाहिए कि मेरा काम 1 साल या 2 साल तक बिल्कुल नहीं चलेगा। किसी भी काम को खोलने से पहले ही आपके पास इतने पैसे होने चाहिए कि अगर आपका काम नहीं भी चले तब भी आप अपने घर का खर्चा आराम से कर सके बिना परेशान हुए बिना किसी से पैसे...