Business kyu jaldi hi band ho jate hai (Why mostly business is closed)
बिज़नेस

व्यवसाय
2021 में देश बंद होने के बाद हर एक इंसान बिज़नेस ही करना चाहता है लेकिन कई लोग शोक से बिज़नेस खोल तो लेते है लेकिन वो जितनी तेजी से कोई काम खोलते है उससे ज्यादा तेजी से काम बंद कर देते है जैसे कि आप लोगो ने भी सुना होगा कि हाथी को खरीदना आसान है लेकिन पालना बहुत मुश्किल है उसी तरह कोई भी काम खोलना तो आसान होता है लेकिन उसी काम को चलाना बहुत मुश्किल होता है और यही परेशानी होती है कि लोगो का कोई भी काम जल्दी ही बंद हो जाता है।
तो क्या करे कि हमारा बिज़नेस तेजी से चले

पहले तो आप लोगो को थोड़ा सबर रखना होगा क्योकि ये तो आप लोगो ने सुना ही होगा कि सफलता न तो एक दिन में मिलती है और ना ही एक रात में मेहनत तो करनी ही होती है चाहे दिन में चाहे रात में फिर सफलता मिलती है।
तो आप लोगो को किसी भी बिज़नेस को खोलने से पहले ही ये मान लेना चाहिए कि मेरा काम 1 साल या 2 साल तक बिल्कुल नहीं चलेगा। किसी भी काम को खोलने से पहले ही आपके पास इतने पैसे होने चाहिए कि अगर आपका काम नहीं भी चले तब भी आप अपने घर का खर्चा आराम से कर सके बिना परेशान हुए बिना किसी से पैसे मांगे हुए और अगर आपका काम समय से पहले ही चल जाता है मतलब की 1 या 2 साल से पहले ही चल जाता है तो जयादा खुश ना होए क्योकि अभी तो ये शुरूवात है और ज्यादातर बिज़नेस बंद होने की वजह भी यही शुरुवाती ख़ुशी ही है। अब आप सोच रहे होंगे कि मैं आपको पागल बना रहा हूँ या झूठ बोल रहा हूँ लेकिन ऐसा नहीं है क्योकि कई बार लोग इतने खुश हो जाते है कि पैसो को पानी की तरह खर्च करने लगते है रोज पार्टी करना घूमना रोज कुछ ना कुछ खरीदना ऐसे लोग पैसे बिल्कुल नहीं जोड़ते और अगर कोई भी बिज़नेस में इस तरह पैसो की परवाह नहीं करेगा या जोड़ेगा नहीं तो उसे दुबारा गरीब बनने में बिल्कुल भी समय नहीं लगेंगे। उसका बिज़नेस बंद हो जायेगा और फिर यही इंसान सबको बोलेगा कि बिज़नेस करना बेकार होता है जॉब ही अच्छी होती है और लोग इस इंसान की बात मान भी लेते है। तो कोई भी बिज़नेस अगर करना चाहता है तो किसी की बातो पे विश्वास न करे और कुछ चीज से बचे। सफलता आपको जरूर मिलेंगी।

Comments
Post a Comment